नीमगांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई हैं, बताया जा रहा है कि एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने रविवार को घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है, लेकिन घटना के 36 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक युवक के चाचा ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उनके भतीजे ने एक लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया था क्योंकि उसे लड़की पसंद नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने शनिवार रात करीब 8 बजे नवनीत चौराहे पर युवक को गोली मार दी। उनका कहना है कि हमलावर युवक को जान से मारना चाहते थे।
नीमगांव पुलिस के उप निरीक्षक जितेंद्र पाल यादव ने रविवार को घटनास्थल से 20 मीटर दूर एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को भी हिरासत में लिया था। पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जांच में जुटी पुलिस
जनकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पूछताछ के लिए एक महिला को भी हिरासत में लिया था। पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी नीमगांव पुलिस आरोपियों की शिनाख्त नहीं ही पा रहीं है और उनके हाथ खाली हैं।
इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और नीमगांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीमगांव आदित्य कुमार कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने के लिए कई टीम गठित की गई है।




