गोला गोकर्णनाथ। नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नगर पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन और गोला टूरिज्म संगठन ने संयुक्त बैठक की। ई-रिक्शा के रूट और किराया तय कर दिया है, जो 1 जनवरी से लागू होगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
शहर में तय किए गए ई-रिक्शा के रूट
ई-रिक्शा संचालन के लिए कई प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनमें बस अड्डा, स्टेशन रोड, पटेल चौक, तहसील, मंडी समिति, फूल बाबा आश्रम सहित अन्य मुख्य स्थान शामिल हैं। ई-रिक्शा केवल इन्हीं तय रूटों पर चलेंगे।शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रूट तथा स्टॉपेज की नियमावली तैयार की गईं। कोतवाल अंबर सिंह ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों, नागरिकों और वृद्धों से अभद्र व्यवहार करने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
इसके साथ ही नाबालिग बच्चो को रिक्शा चलाना सख्त मना है और शराब पीकर वाहन चलाने पर जेल और जुर्माना दोनों हो सकता है।बिना ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण के रिक्शा सीज कर दिया जाएगा। बैठक में यातायात पुलिस उप निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, युवराज बालियान, हरीश कुमार, गोला टूरिज्म संस्था के प्रबंधक प्रेम गुप्ता, मिलिंद शुक्ल, अवनीश प्रजापति, राजेंद्र सोनी, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, मोहित, रविंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।
नियमों का पालन अनिवार्य, कार्रवाई के निर्देश
बिना लाइसेंस और पंजीकरण के ई-रिक्शा चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी। नाबालिग चालकों पर रोक रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना व वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही बैठक में तय किया गया कि ग्रामीण ई-रिक्शों की पहचान के लिए लाल प्लेट और शहरी ई-रिक्शों पर हरी प्लेट लगाई जाएगी।
इसके अलावा आठ स्टॉपेज निर्धारित किए गये हैं, इनमे से होंडा एजेंसी, बड़ा बाईपास चौराहा, पटेल चौक स्टॉप, तहसील के पास, गन्ना लाइन के पास, मंडी समिति स्टॉप, बिजुआ बस अड्डा, खुटार मार्ग (फूल बाबा आश्रम स्टॉप) आदि शामिल किये गए हैं।
तय किए गए सात रूट
तय किए गए मुख्य रूट (कुल 7):
रूट-1: स्टेशन/बस अड्डा → सदर चौराहा → पटेल चौकरूट-
2: स्टेशन/बस अड्डा → मरघट मार्ग → फूल बाबा आश्रमरूट-
3:स्टेशन/बस अड्डा → छोटे चौराहा → नानक चौकी → CGN कॉलेजरूट-
4: स्टेशन रोड → छोटे चौराहा → मंडी समितिरूट
5: फूल बाबा आश्रम → विकास चौराहा → नानक चौकी → होंडा एजेंसीरूट
6: तहसील → विकास चौराहा → पटेल चौकरूट
7: छोटे चौराहा → डामर मार्ग → मिल गेट → अम्बेडकर पार्क → सदर चौराहा → विकास चौराहा
किराया और पंजीकरण शुल्क
किरायारूट के शुरू से अंतिम बिंदु तक किराया 10 रुपये तय किया गया हैं। यदि यात्री बीच में कहीं उतरते है, तो उसे पांच रुपये देने होंगे। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद में ई-रिक्शा का पंजीकरण अनिवार्य होगा। शुल्क मात्र 20 रुपये है। यह शुल्क एक बार ही देना होगा।
नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह रूट नगरवासियों की सुविधा एवं ई-रिक्शा चालकों के कल्याण के अनुरूप बनाए गए हैं। इनमें लागू होने से नगर में यातायात की समस्या कम होगी। एक जनवरी से विधिवत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी नगर में करवाया जाएगा।




