Lakhimpur Kheri News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, बसढिया चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

लखीमपुर-खीरी में बसढिया चौराहे पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना को मानवाधिकारों का हनन बताते हुए कड़ा आक्रोश जताया,यह प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री आशुतोष मिश्रा और अमित अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बसढिया चौराहे पर फूंका गया पुतला

शहर के बसढिया चौराहे पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अत्याचार तत्काल रोकने की मांग की।

इसके साथ ही इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री आशुतोष मिश्रा ने अपनी आवाज उठाई और कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार और घटनाएं मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस गंभीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया जाए और वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

कार्रवाई की मांग, अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने का आह्वान

भाजपा नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने और कूटनीतिक दबाव बनाने की मांग की।

इसके साथ ही वहा मौजूद अमित अवस्थी ने जोर देकर कहा कि भारत विश्व में लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता का पक्षधर रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार स्वीकार्य नहीं है और भाजपा कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर आवागमन प्रभावित हुआ। प्रदर्शन में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

देश के अलग-अलग शहरों में भी इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं जिसमें हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित हिंसा और कथित प्रशासनिक निष्क्रियता पर रोष जताया है। भाजपा समेत अन्य संगठनों ने भी इस विषय को उठाते हुए केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: 1 से 5 जनवरी 2026 तक निघासन में होगा 251 कुंडीय महायज्ञ, सीएम–डिप्टी सीएम आमंत्रित

Leave a Comment