उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई है,यहा जिसमें 12 साल पहले दामाद की हत्या के आरोप में जेल गए ससुर का दामाद अचानक जीवित पाया गया और घर लौट आया।अब उस दामाद को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
12 साल बाद जीवित पाया गया दामाद, ससुर की सजा पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 12 साल पहले एक दामाद की हत्या के आरोप में उसके ससुर को जेल भेजा गया था। हालांकि, अब यह दामाद जीवित पाया गया है और अपने घर लौट आया है। इससे संबंधित कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था और ससुर को दोषी मानते हुए सजा दी गई थी। अब 12 वर्षों के बाद दामाद के अचानक घर लौट आने से पूरे परिवार और इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस दामाद की वर्तमान स्थिति और बीते वर्षों में उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह घटना के बाद लखनऊ भाग गया था। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह साफ हो सके कि उसने इतने वर्षों तक खुद को क्यों छुपाया और हत्या की झूठी खबर कैसे फैली।
ससुर की सजा पर उठे सवाल, पुलिस जांच पर भी प्रश्नचिन्ह
आपकों बता दें,कि मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कुकरा में रहने वाले रियाजत के बेटे असलत की शादी सिकंदराबाद निवासी कल्लन बेग की पुत्री सूफिया से हुई थी। शुरू से ही पति-पत्नी के बीच बनती नहीं थी। जिससे युवक का ससुराल वालों से विवाद होता रहता था।
वर्ष 2013 में असलत अपनी ससुराल सिकंदराबाद थाना नीमगांव आया और रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उसके घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर असलत के शव को गायब कर देने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने घटना को फर्जी माना और केस दर्ज नहीं किया।
कोर्ट ने दिए आदेश
इसके बाद असलत की मां शाबरून निशां कोर्ट चली गई। कोर्ट ने नीमगांव पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच की।इस मामले में ससुर को हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था और उसे सजा दी गई थी।
अब दामाद के जीवित पाए जाने से ससुर की सजा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच प्रणाली पर भी गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं, क्योंकि इतने वर्षों तक यह मामला सही ढंग से जांचा नहीं गया। इस घटना ने न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है।
यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: मनौना धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में पलटी,30 से अधिक घायल,एक महिला की मौत