लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत के किनारे एक अधजला शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। शव बुरी तरह जला हुआ था, जिससे शुरुआती पहचान करना मुश्किल हो गया।
24 घंटे से लापता युवक के रूप में हुई पहचान
लखीमपुर खीरी के हैदराबाद ग्राम छितौनिया में बुधवार को मिले अधजले शव की पहचान सुहेल खान (22) निवासी मोहल्ला वीरेंद्र नगर गोला के रूप मे हुई है l परिजनों के अनुसार युवक कल शाम को अपने घर से निकला था और उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।
जांच के दौरान आसपास के ग्रामीणों और परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने कपड़ों और शारीरिक निशानों के आधार पर शव की पहचान 24 घंटे से लापता युवक के रूप में की। युवक मंगलवार शाम से घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिवार उसकी तलाश कर रहा था।
हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही थाना हैदराबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक का शव ग्राम चटिया, थाना हैदराबाद निवासी सियाराम वर्मा पुत्र नंदू लाल के खेत के पास बने खड्डे में पाया गया था। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। शव बुरी तरह से अधजली अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना भी दी थी।शव के अधजले होने और आसपास संघर्ष के निशान मिलने के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है।
परिजनों का आरोप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा सच
घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और हालात नियंत्रण में हैं। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर हर पहलू पर जांच कर रही है।
परिजनों ने युवक की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर-खीरी में बच्चों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली, ‘एड्स का ज्ञान–बचाए जान’ के लगे नारे,डीएम ने दिखाई हरी झंडी




