Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के नीमगांव में चोरों का कहर,घर से 10,000 नकद और जेवरात चोरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के नीमगांव क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर उसमें रखी नगदी और कीमती जेवरात चुरा लिए। चोरों ने मौका पाकर घर में सेंध लगाई और अंदर घुसकर सारा सामान खंगाल डाला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

10,000 रुपए नकद और जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के घर में रखे करीब 10,000 रुपए नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात की चोरी हो गए हैं। चोरी की यह वारदात रात के समय हुई जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश की जा रही है।पीड़ित गायत्री देवी घर के आंगन में सो रही थीं। सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि बक्से के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

नीमगांव इंस्पेक्टर आलोक धीमान के अनुसार

मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले रविवार को सरैया गांव में भी दो घरों में चोरी की घटना घटी थी। एक घर में चोरों ने सेंध लगाई, जबकि दूसरे घर में दीवार फांदकर चोरी की। हालांकि नीमगांव पुलिस ने इन घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही रिपोर्ट दर्ज की।अगर देखा जाए तो पिछले एक महीने से थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

चोर बड़ी ही आसानी से घटना को अंजाम देते जा रहे हैं, साथ ही चोर पुलिस की गश्त व्यवस्था को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।जब कि अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है।इसके अलावा इस मामले में इंस्पेक्टर नीमगांव आलोक धीमान ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा

यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ पत्रकार जनार्दन प्रसाद मिश्रा का निधन, मोतीपुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, पत्रकारिता जगत को भारी क्षति

Leave a Comment