लखीमपुर-खीरी में मुक्तिधाम मार्ग की खराब हालत को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी (DM) ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जर्जर सड़क का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
जल्द निर्माण के दिए सख्त निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने सड़क की मौजूदा स्थिति, अतिक्रमण और तकनीकी आवश्यकताओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर अनुमानित लागत (एस्टीमेट) तैयार किया लोक निर्माण विभाग व नगर प्रशासन को निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता पर शुरू किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
जिलाधिकारी ने इस सड़क को व्यापक जनहित से जुड़ा बताते हुए कहा कि इसके बनने से महेवागंज–मेलामैदान–इमली चौराहा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। निरीक्षण के दौरान DM ने सड़क की स्थिति, गड्ढों और आवागमन में हो रही परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम मार्ग आम जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण और संवेदनशील मार्ग है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय लोगों की समस्या का होगा समाधान
DM ने कहा कि मुक्तिधाम मार्ग आमजन से जुड़ा संवेदनशील मार्ग है, इसलिए यहां आने-जाने में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा।इसके साथ उन्होने ने लोक निर्माण विभाग व नगर प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में सड़क दोबारा खराब न हो।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में संबंधित निर्माण इकाइयों को निर्देश दिए कि जर्जर हिस्सों की नाप कर शीघ्र अनुमानित लागत तैयार की जाए। इसका उद्देश्य आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करना हैl
प्रशासन की ठोस पहल, जल्द दिखेगा सुधार
प्रशासन की इस पहल से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क निर्माण पूरा होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।यह मार्ग निघासन और पलिया रोड को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी सड़क पर मुक्तिधाम स्थित होने के कारण नागरिकों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मिदनियां तिराहे से एसएसबी के आगे तक निर्माणाधीन सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नाली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।जब उन्होने इसके कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्युत पोल शिफ्टिंग में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि वे स्वयं निगरानी कर पोल शिफ्टिंग का कार्य जल्दी से जल्दी पूरा कराया जाये।इसके साथ ही उन्होंने फटकार लगाते हुए जिला पंचायत के अधिकारियों को भी इंटरलॉकिंग कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, ईओ संजय कुमार, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत के अभियंता और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: पसगवां में मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक पर बांके-ईंटों से हमला,युवक जिला अस्पताल रेफर




