Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में मॉल के पीछे खून से लथपथ मिली युवक की लाश, पलिया से लखीमपुर आने की बात बोले परिजन

लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह फन मॉल के पीछे पटेल नगर स्थित मैदान में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का खून से लथपथ शव देखने को मिला, बता दे सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी विवेक तिवारी और शहर कोतवाल राजेश सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

शरीर पर मिले कई सारे चोट के निशान, हत्या की आशंका

बता दे कि युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। खून अधिक बहने के कारण प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान पलिया कस्बे के बेहनन पुरवा निवासी अहमद जान उर्फ आशु पुत्र अफजल के रूप में हुई है।

मृतक की पहचान होने के बाद मृतक के भाई शिबू ने मौके पर पहुंचकर बताया कि अहमद जान सोमवार को ही पलिया से किसी काम से लखीमपुर आया था। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद वह किसके साथ आए थे और कहां ठहरे थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। परन्तु प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: गोला गोकर्णनाथ में वैश्य समिति चुनाव पर सोशल मीडिया टिप्पणी से बवाल, मामला कोतवाली पहुंचा

Leave a Comment