Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर में करंट से सेवादार की मौत, अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर भेजे ₹1 लाख”

लखीमपुर-खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित पौराणिक शिव मंदिर में हाल ही में हुए एक हादसे में सहायक पुजारी/सेवादार हरिपाल गौतम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ₹1 लाख की आर्थिक सहायता भेजी है।

करंट की चपेट में आने से सेवादार की गई जान

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित पौराणिक शिव मंदिर में हाल ही में हुए एक हादसे में सहायक पुजार की करंट लगने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब हरिपाल गौतम मंदिर परिसर में टंकी के पास बर्तन धो रहे थे और उन्हें करंट लग गया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वाटर कूलर व आसपास के विद्युत तार हटाए। मृतक के परिजनों ने मंदिर कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया था।इस हादसे के बाद समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक विनय तिवारी के प्रयासों से मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये की मदद भेजी।

प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद की मांग

अखिलेश यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।यह सहायता राशि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से भेजी गई है,बता दे कि यह सहायता राशि आज सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने पीड़ित परिवार को सौंपी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक विनय तिवारी और रामसारन भार्गव भी मौजूद रहे।

इसके अलावा इस अवसर पर वहा मौजूद सपा नेताओं ने प्रशासन और मंदिर कमेटी द्वारा अब तक कोई सहायता न प्रदान किये जाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सरकारी आर्थिक सहायता और मृतक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।सपा नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय व उचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में मॉल के पीछे खून से लथपथ मिली युवक की लाश, पलिया से लखीमपुर आने की बात बोले परिजन

Leave a Comment