लखीमपुर खीरी। जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अंधाधुंध बिजली कटौती से चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। अगर देखा जाए तो ठीक से एक घंटा भी बिजली नहीं रुक पा रही है। यह हाल शहर से लेकर गांवों का है। इससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। नलकूप न चलने से सिंचाई का संकट भी बना हुआ है।
बनी हुई सबसे बड़ी समस्या
गर्मी में लोड अधिक होने के कारण हर एक घंटे में बिजली की कटौती हो रही है। न ठीक से कूलर चल पा रहे हैं और न ही एसी। शहर के पटेल नगर, सुंदरपुरम खाटू श्याम नगर वाली गली।
नई बस्ती बिजली घर के इनकमिंग नंबर दो फॉल्ट होने से विकास भवन और बस स्टेशन का फीडर बंद होने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो रही। कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या होने से विद्युत उपकेंद्र संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
कई गांवों में 10 घंटों से आपूर्ति ठप
मिली जानकारी के अनुसार ममरी में पिछले पांच दिनों से प्रचंड गर्मी और बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग काफी ज्यादा परेशान और हताशा नजर आ रहे हैं।
उपकेंद्र गोला क्षेत्र के कई गावों में 10 घंटों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यही हाल हैदराबाद फीडर का है। ग्रामीण बिजली नहीं मिलने से पेड़ों के नीचे समय बिता रहे
मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंका, पूरे दिन ठप रही आपूर्ति
मिली जानकारी के अनुसार गोला उपकेंद्र से बांकेगंज आई 33 केवीए मेन लाइन के बिजली खंभे में लगा केबल बॉक्स फुंकने से क्षेत्र में पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ने से लोगों को लोकल फॉल्ट से जूझना पड़ रहा है। बांकेगंज में शनिवार को सुबह 9:30 बजे फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई, जो शाम छह बजे के बाद मिल सकी।
जेई शिवम सिंह से इस बाबत जब बात की गई तो पता चला कि गाेला-बांकेगंज में मध्य फूलपुर गांव के पास डबल खंभे का केबल बाॅक्स फुंकने के बाद हुई लोकल फॉल्ट से सप्लाई बाधित हुई।इधर, गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि मुख्य लाइन में आए दिन तकनीकी खराबी आने पर लोकल फॉल्ट हो रहे हैं।
केबल बॉक्स में आई तकनीकी खराबी शाम छह बजे के बाद ठीक होने पर लोगों को बिजली मिल सकी। इसके बाद लोगों को राहत मिली। इससे परेशान लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से सप्लाई समस्या में सुधार की मांग की है।
यह भी पढ़ें 👉👉 Lakhimpur Kheri News: जिसकी हत्या में ससुर गया था जेल, 12 साल बाद जिंदा लौटा दामाद,पूछताछ कर जाच मे जुड़ी पुलिस




