लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव कोड़री की ईदगाह में रखा सामान और धार्मिक वस्तुएं जलाने का मामला सामने आया है। इससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से किसी शरारती तत्व की हरकत का अंदेशा जताया है।
घटना का विवरण:
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव कोड़री में उस समय तनाव फैल गया जब ईदगाह में रखी चटाइयां और अन्य धार्मिक वस्तुएं एक व्यक्ति द्वारा चुरा ली गईं और फिर उन्हें जला दिया गया। यह घटना जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काने की नीयत से की गई प्रतीत होती है।
गांव निवासी और मस्जिद के पेश इमाम इबरार अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह जब 4:45 पर नमाज पढ़ने ईदगाह पहुंचे तो वहां से चटाई, झाड़ू, एलईडी बल्ब और कुछ धार्मिक किताबें गायब मिलीं। इधर-उधर देखा तो एक सुनसान स्थल के पास आग की लपटें उठती दिखीं। करीब में गए तो यह सब सामान वहां जल रहा था। यह बात गांव के लोगों को पता चली तो वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी।
इमाम ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर:
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह पहुंचे। उधर, मामले का संज्ञान उच्चाधिकारियों ने भी लिया। सीओ धौरहरा भी मौके पर आ गए। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पेश इमाम ने बताया कि पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। धार्मिक ग्रंथ जलने जैसी कोई बात नहीं है। केवल चटाई आदि जली है। फिर भी जांच कराई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का बयान:
घटना की जानकारी सुबह नमाज के समय लगी, जब लोग ईदगाह पहुंचे तो वहां चीजें बिखरी और जली हुई हालत में पाई गईं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश फैल गया।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़े 👉👉सभासद के भाई ने सफाईकर्मी पर उठा दिया ,कर्मचारी आक्रोशित कार्य बहिष्कार की चेतावनी,लखीमपुर खीरी में FIR दर्ज




