Lakhimpur kheri news: गैंगस्टर के परिजनों से मिलीं पल्लवी पटेल, एडीएम ने कहा, “मैं आपकी फैन हूं”

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के हुलासी पुरवा गांव में बीते दिनों गैंगस्टर आरोपी रामचंद्र मौर्य की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंची अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पल्लवी पटेल से लखीमपुर की अतिरिक्त एसडीएम अमिता यादव बोली, मैं आपकी फैन हूं, और उन्होंने यह भी कहा, मैं आपसे मिलकर सौभाग्य शाली महसूस कर रही हूं, उनके द्वारा की गई यह बातें विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी गई है।

पल्लवी पटेल ने पीड़ित परिवार को दी सराहना

शुक्रवार को गांव पहुंची पल्लवी पटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली, मुलाकात के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹50 लाख तक का मुआवजा देने और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सपा और कांग्रेस नेता भी पहुंचे हुलासीपुरवा

इस दौरान सपा और कांग्रेस के नेता भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सराहना देते नजर आए,सपा कांग्रेस उत्कर्ष वर्मा और उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक परिवार से बात की और उन्हें आश्वासन दिया, साथ ही उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर बातें बनाई।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा धरना प्रदर्शन

डॉक्टर पल्लवी पटेल पीड़ित परिवार के साथ  पहुंची कलेक्ट्रेट,जहा सुरक्षा कारणों से पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया,जिस पर उनकी सीओ सिटी रमेश कुमार से काफी देर तक नोकझोंक हुई, इसके बाद उन्हें एसपी से मिलने का मौका मिला, जहां पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर सही तरीके से कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना पर बैठ जाएंगी।

Leave a Comment