Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी हादसा, नहाने गए चार किशोर डूबे, दो शव बरामद, दो की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने निकल कर सामने आ रही है लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसा नगर क्षेत्र स्थित शारदा नदी में शुक्रवार, 13 जून 2025 को एक दुखद हादसा हुआ।

हसनपुर कटौली गांव के चार किशोर—अविनाश (17), उत्कर्ष (16), देवांश (16) और राहुल (13)—नदी में नहाने गए थे। तेज बहाव में बह कर डूब गए, सूचना पर ईसानगर पुलिस सहित धौरहरा तहसील प्रसाशन मौके पर पहुंचा और एक घंटे बाद दो बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं शेष दो बच्चों के शव सुबह नौ बजे गोताखोरों की टीम ने नदी से बरामद कर लिया है।

हादसे का विवरण

किशोर नदी के निर्माणाधीन देबर घाट पुल के पास नहाने गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे नदी के उस पार ईसा नगर की ओर तैरने का प्रयास कर रहे थे।

जब वे गहरे पानी में बह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सीतापुर और लखीमपुर खीरी पुलिस, गोताखोरों और पीएसी की फ्लड यूनिट ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया।

बचाव कार्य और स्थिति

उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अविनाश और उत्कर्ष के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि देवांश और राहुल की तलाश जारी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने नदी किनारे सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह हादसा नदी में नहाते समय लापरवाही और गहरे पानी में जाने के खतरों को उजागर करता है।इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे सतर्कता बरतने और बच्चों को अकेले न जाने देने की अपील की है।

यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: भारत से लौटे नेपाली लगातार संक्रमित,लखीमपुर में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर

Leave a Comment