लखीमपुर खीरी में मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में सेवा और सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेता मोहन बाजपेई ने ठंड से परेशान जरूरतमंद और गरीब लोगों को कंबल व शाल वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें राहत सामग्री दी गई।
खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन
मकर संक्रांति की परंपरा के अनुसार सपा कार्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।इसके साथ ही मोहन बाजपेई ने मकर संक्रांति को सेवा और समरसता का पर्व बताते हुए लोगो को ढेर सारी बधाई दी साथ ही उन्होंने गरीबों की मदद को इस पर्व की सच्ची भावना बताया।
उनके इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शहर के विभिन्न मोहल्लों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी भंडारे की व्यवस्था की, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह खिचड़ी भोज आयोजित किए गए।
सामाजिक सेवा का दिया संदेश
सपा नेता ने कहा कि त्योहारों पर जरूरतमंदों की मदद करना सच्ची मानव सेवा है और समाजवादी पार्टी आगे भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम लगातार करती रहेगी।धार्मिक स्थलों पर सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं, राहगीरों और गरीबों को खिचड़ी, लड्डू और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। कई सामाजिक संगठनों और विद्यालयों ने भी इन आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इसके साथ ही इस अवसर पर लोगों ने एक साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश फैला। ठंड को देखते हुए कई अन्य स्थानों पर भी कंबल वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मकर संक्रांति के इन कार्यक्रमों ने जिले में सेवा, सहयोग और सद्भावना की परंपरा को और मजबूत किया।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: बेहजम मे पशु चिकित्सक की लापरवाही से भैंस की जान गई, इलाज के नाम पर पैसे लेने का आरोप




