Lakhimpur Kheri News: आकाशीय बिजली की चपेट में आया लखीमपुर खीरी का प्राचीन मेंढक मंदिर, छज्जा और ताम्रकलश क्षतिग्रस्त

लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह शहर से लेकर देहात तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान ओयल के प्राचीन मेंढक मंदिर पर बिजली गिरी, जिससे एक गुंबद का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बे में स्थित प्राचीन मेंढ़क मंदिर पर सोमवार।

16 जून 2025 को आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत का गुंबद टूटकर गिर गया और दीवारों में दरारें आ गईं। इस घटना से मंदिर की ताम्रकलश भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

अनूठा है ये शिव मंदिर

यह मंदिर मांडूक तंत्र पर आधारित है, जिसमें भगवान शिव मेंढ़क की पीठ पर विराजमान हैं। मंदिर की दीवारों पर तांत्रिक विद्याओं की प्रतिकृतियां उकेरी गई हैं और देवी-देवताओं की मूर्तियां भी यहां मौजूद हैं। मंदिर के भीतर कई विचित्र चित्र भी लगे हुए हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत का गुंबद टूटकर नीचे गिर गया और दीवारों में दरारें आ गईं। ग्रामीणों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जल्द ही आमजन की मदद से पुनः मंदिर निर्माण शुरू करवाने की बात कही है।

जिलेभर में हुई जोरदार बारिश

अगर देखा जाए तो लखीमपुर खीरी में पिछले कई दिनों से हो रही उमस और भीषण गर्मी पर बारिश ने कुछ ब्रेक लगा दिया है। सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे से जिले में कहीं जोरदार तो कहीं रिमझिम बारिश देखने को मिली है।

जो सात बजे तक जारी रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉🏻👉🏻Lakhimpur Kheri News: ठीक से एक घंटा भी नहीं रुक पा रही बिजली, जर्जर लाइनें और अधूरे कार्य,बनी बिजली संकट का असली कारण

Leave a Comment