Lakhimpur kheri news:खीरी में गुड़ व्यापारी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

लखीमपुर के राजापुर मंडी में गुड व्यापारी विवेक गुप्ता का शव उनके आढत के ऑफिस में लटका हुआ पाया गया, शव मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया, पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार व्यापारी ने आत्महत्या की है, उसके पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज में दबे होने की बात कहीं गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, परिजनों की तरफ से तहरीर होने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

क्या था मामला

इंस्पेक्टर सदर अम्बर सिंह के अनुसार लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला द्वारिका पुरी में रहने वाले विवेक गुप्ता उर्फ बंटी 35 वर्ष के थे, साथ ही ये एक गुड़ के व्यापारी थे और उनकी राजापुर मंडी में आढत थी, जानकारी के मुताबिक रोज की तरह वह शुक्रवार की सुबह भी अपनी आढत पर आए थे, और शुक्रवार के दोपहर वह अपने मुनीम के साथ आढत से घर के लिए निकले थे मुनीम अपने घर पहुंच गया पर वह नहीं पहुंचे, देर होने पर विवेक की पत्नी ने दोस्तों को फोन किया, उसके बाद देर शाम घर वाले मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने दुकान के बाहर विवेक का स्कूटर खड़ा देखा, शटर खोल कर देखा तो विवेक का शव चादर के सहारे लटक रहा था, इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और आगे की कार्रवाई शुरू हो गई।

व्यापारी था कर्ज से परेशान

लखीमपुर खीरी की नवीन गल्ला मंडी मे विवेक गुप्ता उर्फ बंटी की गुड़ की आढ़त है, शुक्रवार देर रात विवेक का शव आढ़त के ऑफिस में मिला,मौके पर शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिससे यह साफ हो गया कि यह कोई मॉडल नहीं बल्कि आत्महत्या है, सुसाइड नोट के मुताबिक विवेक ने व्यापारी के लिए सूद पर पैसे लिये थे,सूदखोरों को असल और सूद का पैसा देने के बाद भी कर्ज खत्म ही नहीं हो रहा था, वह उसे बार-बार धमकाते थे और बेइज्जती करते थे,  जिससे हतास होकर उसने आत्महत्या कर ली।

जांच के बाद पुलिस का क्या है कहना

इंस्पेक्टर अम्बर सिंह के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है,कि प्राथमिक जांच के अनुसार मामला आत्महत्या का है, हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद परिजनों की जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जांच शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Lakhimpur kheri news: डीएम खीरी व एसपी खीरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन

Leave a Comment