लखीमपुर खीरी के पैला ग्राम पंचायत में 4 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर यह अभियान देश भर में जारी है, जिसके तहत नागरिकों से एसआईआर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
बेहजम क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य जारी
लखीमपुर खीरी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान के तहत नए मतदाताओं को शामिल करने, गलतियों को सुधारने और नाम हटाने-जोड़ने का काम किया जा रहा है।बेहजम क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवा रहे हैं। eligible नागरिकों से दस्तावेज लेकर उनकी जानकारी मतदाता सूची में अपडेट की जा रही है।
इस अभियान के अन्तर्गत मतदाताओं को अपना नवीनतम फोटो, माता-पिता या पति का विवरण, आधार संख्या और मोबाइल नंबर फॉर्म में अंकित करना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में केवल एक ही स्थान पर हो।
नए मतदाताओं का विशेष ध्यान
18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जा रहा है। BLO उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और फॉर्म सही तरीके से भरने में सहायता कर रहे हैं।एक ही स्थान पर नाम होने से मतदाता केवल एक ही जगह वोट देने का अधिकारी होगा। यह प्रक्रिया भारत के वास्तविक मतदाताओं और नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने में सहायक है।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्यभार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद जामिन खां पर्यवेक्षक के द्वारा किया जा रहा हैं। उनके मार्गदर्शन में बीएलओ रत्ना देवी, रश्मि और सत्यप्रकाश घर-घर जाकर मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म भरवा रहे हैं।
संशोधन के लिए भी मिल रहा अवसर
जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटियाँ हैं—जैसे नाम, पता या आयु—उन्हें सुधार का मौका दिया जा रहा है। लोगों को अपने वोटर कार्ड में सही जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
संबंधित अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच कर फॉर्म तुरंत भरवाया जा रहा है।अधिकारियों ने छूटे हुए मतदाताओं से जल्द से जल्द अपने फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की है, ताकि वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कर मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज बेहजम में एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य लगातार जारी




