लखीमपुर खीरी सरदार पटेल कॉलेज मे छात्राओं को बताए गए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर, मिशन शक्ति अभियान में नई पहल

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे’मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण (फेज-5.0) के तहत लखीमपुर खीरी में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, ममरी में किया गया। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थाना हैदराबाद की टीम ने इसका नेतृत्व किया।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे”मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत सरदार पटेल कॉलेज, लखीमपुर खीरी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) और 108 (एम्बुलेंस सेवा) शामिल हैं। उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। सेल्फ डिफेंस डेमो, स्लोगन लेखन, और पोस्टर प्रदर्शनी के ज़रिए छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में वे डटकर उसका सामना करें और तुरंत संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करें।

इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में भी बताया गया। बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

कॉलेज प्रशासन और पुलिस विभाग की सराहनीय पहल

इस आयोजन में कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षकों एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सजग बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य है। इस तरह के आयोजनों से समाज में महिलाओं की स्थिति और भी सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों, कानूनी अधिकारों, और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव

इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी कई सारे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई प्रतिभागियों को केवाईसी स्कैम, ऑनलाइन जॉब स्कैम, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम, डिजिटल अरेस्ट और रैंसमवेयर जैसे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी साझा की गई।इस जागरूकता कार्यक्रम में थाना हैदराबाद के थानाध्यक्ष सुनील मलिक, कांस्टेबल नितिश यादव, कांस्टेबल आकाश, कांस्टेबल प्रेम शंकर, महिला कांस्टेबल नीतू और महिला कांस्टेबल अंशिका सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर-खीरी के सोनौरा गांव में बंदर का हमला, किसान गंभीर रूप से घायल खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण

Leave a Comment