लखीमपुर में 40 यात्रियों से भरी बस पलटी 6 यात्री घायल, ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा, सभी अस्पताल में भर्ती

लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस दूसरी बस को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 6 यात्री घायल हो गए।

40 यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में मंगलवार को लखीमपुर-निघासन रोड पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह घटना शारदा नगर थाना क्षेत्र के मुरादनगर के पास हुई। बस लखीमपुर से ढखेरवा की ओर जा रही थी और इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक अन्य बस को ओवरटेक करते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। शारदा नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

6 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

बस पलटने से 6 यात्रियों को चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और उप जिलाधिकारी अश्वनी सिंह घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और सभी घायलों को समुचित इलाज तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मौके पर पहुंची पुलिस, राहत कार्य शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।इसके साथ ही पुलिस द्वारा घायलों की पहचान की जा रही है।

इनमे से जाबिर (45) निवासी बुद्धीपुखा निघासन, दलवीर कौर (70) निवासी निघासन शहर, चुन्नूलाल निवासी खरखईया थाना निघासन, पंचम निवासी परमेश्वरी पुखा और उनकी पुत्री रेशमा (20) के रूप में हुई है। सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: बेहजम में बड़ी चोरी की वारदात, सर्राफा दुकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर ले उड़े चोर

Leave a Comment