लखीमपुर खीरी के नकहा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए और उसके तीन शावकों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेंदुए की गतिविधियों और इंसानों पर हमले की घटनाओं के चलते की गई,बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले तेंदुए ने क्षेत्र के एक पूर्व ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी और वन विभाग को सूचना दी गई थी।
वन विभाग की सक्रियता और पिंजरा लगाकर पकड़ने की योजना
घटना उस समय की बताई जा रही है जब पूर्व प्रधान खेत की रखवाली कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ खेत में छिपी हुई थी, उसने अचानक से उनपर हमले के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया, इसके बाद घायल पूर्व प्रधान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास पिंजरे लगाए और तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखी। कई दिन की निगरानी और प्रयासों के बाद आखिरकार तेंदुआ और उसके तीन शावकों को सुरक्षित पिंजरे में पकड़ लिया गया।
स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने खेत में दो शावकों को देखने की पुष्टि की। वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से ग्रामीणों को खेत से दूर रहने की हिदायत दी। विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया। देर रात मादा तेंदुआ अपने दोनों शावकों के साथ पिंजरे में कैद हो गई।
तेंदुए को पकड़ने के बाद नकहा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने बताया कि सभी जानवरों को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर-खीरी में ज़मीनी विवाद बना मौत की वजह, बाप-बेटे ने मिलकर की वृद्ध की हत्या




