नमस्कार दोस्तों स्वागत हैं आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों अगर आप भी नौकरी की तलाश करते करते थक गए हैं और अब अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, परन्तु बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास निवेश हैं तो उसके लिए हमारे पास आपके लिए एक बहुत ही अच्छा और बेहतरीन बिजनेस आइडिया है। साथ ही यह एक ऐसा बिजनेस है जो न तो सीजन पर निर्भर करता है और न ही मंदी की मार झेलता है।
तो दोस्तों हम जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि मोबाइल एक्सेसरीज ((Mobile Accessories) ) का बिजनेस है जो कि हर दिन चलता रहता है और भविष्य में भी इसकी मांग बनी रहने वाली है।इसके अलावा इस बिजनेस को शुरू करने में सबसे खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको बड़े निवेश की आवश्यकता नहीं होती है, यहां आप कम दाम में प्रोडक्ट खरीदकर अच्छे मुनाफे के साथ बेच सकते हैं।
मोबाइल एक्सेसरीज बिजनेस में आप किन चीजों को बेच सकते हैं
अगर देखा जाए तो मोबाइल एक्सेसरीज की दुनिया में कई तरह के प्रोडक्ट्स की मांग हमेशा बनी रहती है। मोबाइल एक्सेसरीज बिजनेस में आप चार्जर, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, मिनी फैन, एलईडी लाइट, डेटा केबल, मोबाइल स्टैंड, कार्ड रीडर, लाइटिंग स्पीकर, साउंडबार आदि प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं। इन सारे प्रोडक्ट्स की बाजार में हमेशा अच्छी खासी मांग बनी रहती है क्योंकि स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर वर्ग के लोग कर रहे हैं और उनके लिए एक्सेसरीज खरीदना रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है।

कैसे शुरू करें मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस
अगर आप मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे जरूरी चीज है सही मार्केट का चुनाव करना, आपको ऐसे होलसेल बाजार की तलाश करनी होगी जहां से मोबाइल एक्सेसरीज सस्ती दरों पर मिल सके। इसके बाद यह जानना जरूरी है कि किन प्रोडक्ट्स की मांग ज्यादा है।
शुरूआत में उन्हीं प्रोडक्ट्स पर फोकस करें जिनकी बिक्री तेजी से रही हो।इसके साथ ही अगर आप चाहें तो सभी तरह की एक्सेसरीज भी अपने स्टोर पर रख सकते हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और आपकी बिक्री बढ़ेगी। यह बिजनेस भीड़भाड़ वाले इलाके में दुकान खोलकर या किसी भी स्थानीय बाजार में स्टॉल लगाकर आसानी से शुरू किया जा सकता है।
कितना मिलता है मुनाफा
इसके अलावा अगर मोबाइल एक्सेसरीज बिजनेस में होने वाले मुनाफे की बात करे तो उसके लिए हम आपको बता दें कि मोबाइल एक्सेसरीज बिजनेस में मुनाफा कमाने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। इस बिजनेस में आमतौर पर 50% से 70% तक का लाभ मिलता है।जानकारी के मुताबिक यदि आपने कोई प्रोडक्ट 12 रुपये में खरीदा है।
तो उसे आप 50 रुपये तक में आसानी से बेच सकते हैं।साथ ही अगर बात करें शुरुआती निवेश की तो यह बिजनेस आप केवल 5,000 से 10,000 रुपये में भी शुरू कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़ेगा आप इसमें और निवेश करके अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ा सकते हैं और मुनाफा भी बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़े 👉🏻👉🏻सिर्फ बाइक और स्मार्टफोन से शुरू करे यह बिजनेस, होगी लाखों की कमाई




