नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों अगर आप खेती के माध्यम से मोटी कमाई करना चाहते हैं, जिससे आप अच्छी कमाई कर सके, तो हमारे पास आपके लिए ऐसा ही एक बिजनेस आइडिया ( Business Idea ) है जिसके माध्यम से आप लाखों रुपए की कमी कर सकते हैं। तो दोस्तों आज हम जिस बिजनेस आयडिया की बात कर रहे हैं, वह एक ऐसा बिजनेस है,
जिनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है और इस बिजनेस से अच्छी कमाई की जा सकती है।तो दोस्तों हम जिसे बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि मशरूम की खेती का बिजनेस ( Mushroom farming Business Idea ) हैं, अगर आप आज के समय में इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आप इस बिजनेस से लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। क्योंकि यह एक ऐसा बिजनेस है, जो बहुत कम पैसों में शुरू किया जा सकता है।
कैसे करें मशरूम की खेती
तो दोस्तों अगर आप इस बिजनेस से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको मशरूम की खेती की तकनीकों पर अच्छे से ध्यान देना होगा, इसे प्रति वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है,इसके लिए आपको लगभग 40×30 फुट की जगह में तीन-तीन फुट चौड़ी रैक बनाकर मशरूम उगाए जा सकते हैं, इस बिजनेस को आप सरकारी सब्सिडी की मदद से भी आसानी से शुरू कर सकते हैं।इसके अलावा कम्पोस्ट को बनाने के लिए धान की पुआल को भिंगोना होता है,
और फिर एक दिन बाद इसमें डीएपी, यूरिया, पोटाश, गेहूं का चोकर, जिप्सम और कार्बोफ्यूडोरन आदि मिलाकर, इसे सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है, करीब डेढ़ महीने के बाद कम्पोस्ट तैयार होता है,इसके बाद गोबर की खाद और मिट्टी को बराबर मिलाकर करीब डेढ़ इंच मोटी परत बिछाकर, उस पर कम्पोस्ट की दो-तीन इंच मोटी परत चढ़ाई जाती है, इसमें नमी बरकरार रहे इसलिए स्प्रे से मशरूम पर दिन में दो से तीन बार छिड़काव किया जाता है, इसके ऊपर एक-दो इंच कम्पोस्ट की परत और चढ़ाई जाती है, और इस तरह मशरूम की पैदावार शुरू हो जाती है।

जानें कितना होगा खर्च और कितनी होगी कमाई
तो दोस्तों अगर आप मशरूम का बिजनेस करना चाहते हैं, तो उसके लिए इसकी लागत कई कारकों पर निर्भर करती है, मशरूम की खेती का बिजनेस आप 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये लगाकर आसानी से शुरू कर सकते हैं, इसके अलावा इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से 40% तक की सब्सिडी भी मिलती है।इसके अलावा दोस्तों अगर इस बिजनेस में कमाई की बात करें तो उसके लिए हम आपको बता दें कि अगर आप
इस बिजनेस को उन्नत तकनीक के साथ शुरू करते हैं तो आप लाखों की कमाई बहुत ही आसानी से कर सकते हैं, इसके अलावा इसकी विकास दर पूरी दुनिया में 12.9% है, अगर आप इसे 100 वर्ग फुट के क्षेत्र में उगाना शुरू करते हैं, तो आप इससे प्रति वर्ष लगभग 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
👉🏻👉🏻New Business Idea: 5 लाख का निवेश कर शुरू करे यह बिजनेस, होगी प्रतिमाह ₹70000 से ज्यादा की कमाई




