Nail Art Studio Business : अगर आप एक महिला है और आप कम निवेश में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो नेल आर्ट स्टूडियो एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।आजकल की लड़कियां ही नही बल्कि महिलाएं भी अपनी खूबसूरती के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। खासकर नाखूनों को सजाने का क्रेज देखा है आपने हर शादी, पार्टी या त्योहार पर लड़कियां सबसे पहले नेल आर्ट करवाती हैं।
यह सिर्फ शौक नहीं,बल्कि अब यह जरूरत बन गई है! और यहीं छिपा है एक शानदार बिजनेस आइडिया जो आपके लिए एक फायदेमंद साबित हो सकता है।आप अपने इस बिजनेस को अपने घर से या छोटे स्टूडियो से शुरू कर सकते है और महीने के 50 हजार तक कि कमाई बहुत ही आसानी से कर सकते है। तो चलिए दोस्तो जानते हैं कि आप इस बिजनेस की शुरुआत कैसे कर सकते है और इसके लिए आपको क्या करना होगा।
कैसे करें शुरुआत नेल आर्ट स्टूडियो?
तो दोस्तो अगर आप भी इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको इसके लिए कोर्स करना होगा। हालांकि यह ज्यादा बड़ी बात नहीं है क्योंकि यह कोर्स एक महीने में भी हो सकता है। आप यह कोर्स किसी भी एकेडमी से कर सकते हैं। कोर्स करने के बाद जब आप अपना स्टूडियो खोलते है तो उससे जबरदस्त कमाई की जा सकती है। क्या कमाई के लिए आप नेल आर्ट्स के साथ ब्यूटी से जुड़ी अन्य सर्विस भी दे सकते हैं।
अगर देखा जाए तो लड़कियां नेल आर्ट के लिए 500 से 2000 रुपये तक खर्च कर देती हैं। सोशल मीडिया पर तो ट्रेंड ही चल रहा है नेल डिजाइन का! सादे नाखून अब कोई नहीं रखता। रंग-बिरंगे डिजाइन, स्टोन, ग्लिटर, फ्रेंच मैनीक्योर सब चाहिए। और यह काम सिर्फ महिलाएं ही अच्छे से कर सकती हैं। यानी महिलाओं के लिए घर बैठे एक अच्छा बिजनेस आइडिया साबित हो सकता है।
कितने निवेश की होगी आवश्यकता
किसी भी छोटे या बडे बिजनेस को शुरू करने से पहले उसके निवेश के बारे मे सोचना होता है, बिजनेस की शुरुआत के लिए निवेश की आवश्यकता होती है।यदि आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है,तो उसके लिए आपको 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक का निवेश करना होता हैं।
एक बार काम की शुरुआत करके धीरे-धीरे मुनाफे को अपने बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो बड़े स्तर पर काम की शुरुआत करने के लिए लोन भी ले सकते हैं। वैसे भारत सरकार के मुद्रा लोन से भी आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है।
सच में कितनी होगी कमाई
इसके अलावा अगर इस बिजनेस में होने वाली कमाई के बारे में बात करें तो उसके लिए हम आपको बता दें कि एक साधारण नेल आर्ट में 50-80 रुपये खर्च आता है और 300 से 500 रुपये चार्ज कर सकती हैं। ब्राइडल नेल आर्ट का तो 1500 से 2500 रुपये भी मिलते हैं! रोजाना 5-6 ग्राहक आ जाएं तो 2000 रुपये की कमाई। महीने के 50 हजार आराम से बन जाते हैं। शादी के सीजन में तो कमाई दोगुनी हो जाती है।
सबसे बढ़िया बात, यह काम खुद का है, समय भी अपना और इज्जत भी!इसकी कमाई बढाने का एक बढिया तरिका यह भी है कि पहले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मुफ्त या कम दाम में नेल आर्ट की सर्विस प्रदान करो। फोटो खींचो और सोशल मीडिया पर डालो। व्हाट्सएप स्टेटस में अपने काम की फोटो शेयर करो। विश्वास मानो, एक बार काम अच्छा हुआ तो उसी लड़की के 10 दोस्त आएंगे। ब्राइडल पैकेज बनाओ जहां दुल्हन के साथ उसकी सहेलियां भी नेल आर्ट करवाएं। सैलून वालों से भी टाई-अप कर सकती हैं।
यह भी पढ़े 👉👉New Business Idea: कम लागत में शुरू करें पेपर बैग का बिजनेस हर महीने होगी ₹50,000 तक की कमाई,यहा देखे पूरी जानकारी




