New Business Ideas: 12,000 रुपए की ये पैकेजिंग मशीन लाएं घर पर,हर महीने होगी 33,000 रुपए की शानदार कमाई,यहा देखे पूरी जानकारी

New Business Ideas: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों आज हम आपके लिए एक बहुत ही अच्छा बिजनेस आयडिया लेकर आये हैं, जैसा कि आप सभी को मालूम है कि आज के समय में हर कोई चाहता है कि कम पूंजी लगाकर एक अच्छा बिजनेस शुरू किया जाए और महीने की बढ़िया कमाई की जाए।तो दोस्तों ऐसे में अगर आप भी ऐसी कोई यूनिक और शानदार बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं, तो आप पैकेजिंग मशीन का बिजनेस कर सकते है यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह बिजनेस खासकर छोटे शहरों और गांवों में भी आसानी से शुरू किया जा सकता है और इसकी मांग हर जगह बनी रहती है।

पैकेजिंग मशीन बिजनेस क्यों है खास और इसमे कितना करना होगा निवेश

अगर इसकी खासियत की बात करे तो जैसा कि हम सभी जानते है कि आज हर प्रोडक्ट पैकेजिंग में ही बिकता है। चाहे बिस्किट हों, नमकीन, दाल, मसाले, चावल या फिर छोटे मटेरियल हर चीज की पैकेजिंग मे ही आती है।क्योंकि आज लोग वही पसंद करते हैं ऐसे में पैकेजिंग मशीन की जरूरत हर छोटे और बड़े व्यापारी को पड़ती है। आप इस बिजनेस को घर से भी चला सकते हैं और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें ज्यादा पढ़ाई-लिखाई या तकनीकी स्किल की भी जरूरत नहीं होती।

इसके अलावा पैकेजिंग मशीन बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप बहुत कम लागत में शुरू कर सकते हैं। सिर्फ 12,000 रुपए में पैकेजिंग मशीन खरीदकर आप इस काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ पैकेजिंग रोल और बिजली का खर्च लगेगा, यानी कुल मिलाकर आप इस बिजनेस को 15,000 रुपए के अंदर आसानी से इसका सेटअप कर सकते है।

महीने की कमाई का कैलकुलेशन

इसके अलावा अगर अब बात करें कि इसमें कमाई कितनी होगी। इस बिजनेस में होने वाली कमाई की बात करे तो उसके लिए हम आपकों बता दें कि मान लीजिए आप रोजाना 6 से 7 घंटे पैकेजिंग का काम करते हैं और दिनभर में करीब 1,000 पैकेट पैक कर लेते हैं। एक पैकेट पैक करने पर औसतन 1.10 से 1.20 रुपए तक का मुनाफा बचता है। यानी रोजाना 1,000 पैकेट पैक करने पर करीब 1,200 रुपए तक की कमाई हो सकती है।

इस हिसाब से महीने में आपकी कमाई 30,000 से 33,000 रुपए तक हो जाएगी।आजकल हर छोटी-बड़ी कंपनी और स्थानीय दुकानदार भी अपने प्रोडक्ट को अच्छे पैकेजिंग में बेचना चाहते हैं। क्योंकि ग्राहक अब ढीली चीजें खरीदने के बजाय पैक्ड सामान को ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं। यही कारण है कि पैकेजिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में यह बिजनेस और भी तेजी से बढ़ेगा।

यह भी पढ़े 👉👉New Business Idea: कम लागत में शुरू करें आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिजनेस, फिर खूब बरसेगा पैसा, यहा देखे पूरी जानकारी

Leave a Comment