New Business Ideas 2025: गांव हो या शहर दिवाली से पहले शुरू करे यह शानदार बिजनेस, कम लागत में अधिक मुनाफा

Business Ideas Diwali 2025:तो दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि दिवाली का समय अब बहुत नजदीक आ गया है ऐसे में दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार की रौनक दो गुना ज्यादा बढ़ जाती है, इस समय लोग खरीदारी के लिए निकल पड़ते हैं, और यही मौका है छोटे व्यवसाय शुरू करने का,तो दोस्तों ऐसे में अगर आप भी अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, और अगर बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास ज्यादा पूंजी नहीं है,तो उसके लिए आपकों चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बिजनेस आयडिया लेकर आये हैं, जिन्हें आप सिर्फ 5,000 से 20,000 रुपये में ही कुछ बिजनेस शुरू कर सकते हैं।इसके साथ ही इन कम लागत वाले फेस्टिव बिजनेस आइडियाज को से आप दिवाली से पहले ही तगड़ी कमाई कर सकते है,इन सभी बिजनेस की डिमांड मार्केट में बहुत अधिक होती है और कम लागत में आप इन्हें आसानी से शुरू भी कर सकते हैं।

मिठाई स्टॉल का बिजनेस

सबसे पहले बात करते हैं मिठाई और स्वीट्स के स्टॉल की,घर पर बनी ताजी मिठाइयां जैसे लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन या गुजिया बनाकर बेचना आसान है, शुरुआत के लिए सिर्फ 5,000 से 10,000 रुपये लगेंगे, जिसमें सामग्री, पैकेजिंग और छोटा स्टॉल शामिल है, इसे आप बाजार में किराए पर जगह लेकर या घर के पास भी आसानी से शुरू कर सकते हैं।

इसके साथ ही इस बिजनेस से आप रोजाना 2,000 से 5,000 रुपये कमा सकते हैं, और त्योहारों में महीने के 50,000 से 1 लाख तक पहुंच सकता है,परन्तु ध्यान रखें कि हमेशा साफ-सुथरी मिठाइयां बनाएं, ऑनलाइन ऑर्डर लें और सोशल मीडिया पर फोटो डालें, लोकल फेस्टिवल ईवेंट पर भी आप स्टॉल लगाकर ग्राहक बढ़ा सकते हैं, इससे अच्छी क्वालिटी से लोग दोबारा आएंगे, और आपका बिजनेस चल पड़ेगा।

दिवाली डेकोरेशन आइटम्स बिजनेस

अगर देखा जाए तो दिवाली के टाईम पे ऐसा कोई भी घर नहीं होता है जिसमें दिवाली डेकोरेशन न हो ऐसे में आप रंग-बिरंगी लाइट्स, रंगोली पाउडर, टॉर्च और सजावटी सामान थोक बाजार से सस्ते में लाकर बेच सकते है इस बिजनेस को आप 8,000 से 15,000 रुपये में स्टॉक लगाकर शुरू कर सकते है।

इसके साथ ही आप घर से या सड़क किनारे स्टॉल चला सकते हैं, हर आइटम पर 50 से 100 फीसदी मुनाफा मिलेगा, और महीने में 40,000 से 80,000 रुपये तक कमाई हो सकती है, ट्रेंडिंग चीजें जैसे एलईडी लाइट्स चुनें, व्हाट्सएप ग्रुप या लोकल मार्केट में बिजनेस का एड करें, त्योहार से 15 दिन पहले स्टॉक तैयार रखें और डिलीवरी की सुविधा दें।

पटाखें बेचने का काम

इसके साथ ही फायरवर्क्स और पटाखों का स्टोर भी शानदार बिजनेस आयडिया है, इस बिजनेस को स्टार्ट करके के लिए आपकों लाइसेंस और स्टॉक के लिए 10,000 से 20,000 रुपये की जरूरत होगी, साथ ही इसके लिए सरकारी नियमों का पालन जरूरी है।

दिवाली के समय 1 से 2 लाख तक कमा सकते हैं, रोजाना 3,000 से 7,000 रुपये. , सुरक्षित और ग्रीन पटाखे बेचें, खासकर बच्चों के स्पार्कलर्स, व्यस्त बाजार में जगह लें और ग्राहकों को सुरक्षा के निर्देश देकर आप इन्हें बेचकर तगड़ी कमाई कर सकते हैं।

गिफ्ट पैकेजिंग और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स

गिफ्ट पैकेजिंग और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स का बिजनेस एक शानदार बिजनेस है इस बिजनेस को आप अपने घर से ही शुरू कर सकते है, पैकेजिंग मटेरियल, रिबन और बॉक्स के लिए 3,000 से 7,000 रुपये काफी हैं, इसके अलावा आप कस्टमाइज्ड नाम वाली डायरी या मग बनाकर बेच सकते हैं, हर ऑर्डर पर 200 से 500 रुपये लाभ, महीने में 30,000 से 60,000 रुपये, ई-कॉमर्स पर लिस्ट करें और त्योहार स्पेशल पैकेज भी दें।

इसके अलावा हाथ से बने क्राफ्ट्स और पूजा सामग्री, मूर्तियां, अगरबत्ती और फूल मालाओं के लिए 4,000 से 8,000 रुपये लगेंगे। पर्यावरण-अनुकूल चीजें बनाएं. 40 से 60 फीसदी मुनाफा, महीने में 25,000 से 50,000 रुपये. मंदिरों के पास स्टॉल लगाएं और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करें, इससे आपकी अच्छी कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़े 👉👉New Business Idea: इस करवाचौथ करे मेहंदी लगाने का बिजनेस होगी खूब कमाई, यहा देखे पूरी जानकारी

Leave a Comment