लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: सड़क पर खेलते मासूम को कार ने कुचला, अस्पताल में हुई मौत

लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव पठान पुरवा में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खालिद रजा, उम्र करीब 1 वर्ष, घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। हादसा इतने अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया, परिजन आनन-फानन बच्चे को अस्पताल लेकर आये जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका

घटना लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव पठान पुरवा में रविवार को हुई थी। वहां एक‑साल का बच्चा,खालिद रजा, जो घर के सामने खेल रहा था,सड़क पर चला गया था। उसी समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार ने उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया।

जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है, लेकिन थाना प्रभारी ने अभी तहरीर नहीं मिलने की बात कही है। यदि तहरीर मिलती है, तो “दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चालक मौके से फरार, पुलिस को दी गई जानकारी

हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जैसे ही मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी।मृत बच्चा मुकीम खान का इकलौता बेटा था।

हादसे के वक्त पिता काम पर बाहर गए हुए थे। खबर सुनते ही वे तुरंत घर लौटे। पूरे गांव में शोक का माहौल है, और लोग वाहन चालकों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर में बाघ के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, शव से मिला आधा पैर, पुलिस ने चादर में लपेटकर किया ले जाना

Leave a Comment