PM Fasal Bima Yojana 2025:भारत सरकार करगी किसानों की फसल नुकसान से भरपाई, यहां जाने पूरी प्रक्रिया,ऐसे करे आवेदन

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसल खराब होने पर भरपाई पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई है। तो दोस्तों अगर आप भी एक किसान है और आपकी फसल बारिश की वजह से या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा के कारणों से खराब हो जाती है, जिससे आपका भारी नुकसान होता है, तो आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाईं जा रही इस योजना के माध्यम से आप अपने नुसकसान की भरपाई कर सकते है।PM Fasal Bima Yojana को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

साथ ही इस योजना के माध्यम से किसानों के फसल का बीमा किया जाता है, जिसके प्रीमियम का कुछ अंश किसान व कुछ सरकार अदा करती है। इस प्रकार जिस फसल के लिए आपका बीमा हुआ रहता है, वह फसल यदि किसी कारणवश ख़राब हो जाती है, तो बीमा कंपनी द्वारा उस फसल का बीमा क्लेम दिया जाता है।तो अगर आपको अभी तक इस योजना के बारे मे किसी तरह की कोई जानकारी नही है, तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है, इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ना होता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किया गया है, यह एक ऐसी योजना है जिसमे किसान अपनी फसल नुकसान की रिपोर्ट कर सकते है,इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी के द्वारा फसल बीमा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान पर पीड़ित किसानो को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है, जिससे कि किसानो को नवीन और आधुनिक कृषि पढ़ार्थों को खरीदने मे सहायता प्रदान की जा सके।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरकार द्वारा किसानो को अलग-अलग फसलों के नुकसान पर अलग-अलग राशि प्रदान की जाती है, देश के किसानो को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है, जिसके बाद ही आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।

PM Fasal Bima Yojana के लाभ

प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना (PMFBY) का उद्देश्य किसानों को फसल के नुकसान से बचाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए एक मजबूत सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं।

  • इस योजना के तहत, यदि प्राकृतिक आपदाएँ, जैसे बाढ़, सूखा, या तूफान आदि के कारण फसल को नुकसान होता है, तो किसान को उसकी क्षतिपूर्ति मिलती है।
  • इस योजना में किसान को बहुत कम प्रीमियम पर बिमा कवर मिलता है, जिससे छोटे और मझले किसान भी इसे आसानी से अपना सकते हैं।
  • फसल की क्षति के बाद जल्दी से मुआवजा मिल जाता है, जिससे किसानों को फसल के नुकसान के बाद आर्थिक नुकसान की भरपाई होती है।
  • यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों के कारण होने वाले जोखिम से बचाती है और उन्हें अपने कर्ज चुकता करने या अन्य आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
  • यह योजना सभी प्रकार की फसलों को कवर करती है, चाहे वह खाद्यान्न, दालें, तेलहन, या अन्य कृषि उत्पाद हों।
  • यह योजना बैंकों से कृषि ऋण लेने वाले किसानों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि ऋण का पुनर्भुगतान करने में मदद मिलती है।

PM Fasal Bima Yojana के लिए जरूरी पात्रता

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें हैं। यह योजना उन किसानों के लिए है जो भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में खेती कर रहे हैं। इसमें छोटे, सीमांत, और बड़े किसान सभी शामिल हो सकते हैं।

  • किसान के पास कृषि भूमि होनी चाहिए, चाहे वह व्यक्तिगत रूप से हो या वह पट्टे पर ली गई हो।
  • यह योजना उन फसलों के लिए लागू है, जिन्हें राज्य सरकार ने कवर करने के लिए चयनित किया है। इन फसलों में प्रमुख खाद्य, वाणिज्यिक, और मौसमी फसलें शामिल हैं।
  • यदि किसान कृषि ऋण के लिए आवेदन करता है, तो उन्हें फसल बीमा योजना में शामिल किया जाता है। इस योजना में बैंक द्वारा कवर किए गए किसान भी शामिल हैं।
  • योजना में शामिल होने के लिए किसानों को स्वेच्छा से आवेदन करना होता है। हालांकि, यदि वह कृषि ऋण ले रहे हैं, तो यह उनके लिए अनिवार्य हो सकता है।
  • किसान को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

PM Fasal Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो के पास यह जरूरी दस्तावेज़ होने आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबूक
  • खसरा नंबर
  • बुवाई प्रमाण पत्र
  • गाँव की पटवारी
  • भूमि से संबधित दस्तावेज़

PM Fasal Bima Yojana मे आवेदन कैसे करें

PM Fasal Bima Yojana के तहत किसानों को फसलों के नुकसान से बचाने के लिए बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfby.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज़ पर फोर्मर कॉर्नर पर क्लिक करना होगा।इसके बाद आपको गेस्ट फोर्मर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने इस योजन का आवेदन फार्म खुल कर आ जायेगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फार्म मे मांगी गई सारी जानकारी को अच्छे से भरना होगा,इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको क्रिएट यूजर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से इस पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद जैसे ही आप इसके पोर्टल पर लॉगिन करेंगे आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है, और अपने सारे ज़रूरी दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपकों ‘सबमिट’ के बटन पर क्लिक कर देना है।

यह भी पढ़े 👉🏻👉🏻UP Kanya Sumangala Yojana सरकार कन्याओं को जन्म से लेकर शिक्षा तक दे रही ₹25000 की आर्थिक सहायता

Leave a Comment