PM Kisan 19th Installment date Update: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों जेसा कि आप सभी जानते है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।

यह राशि लाभार्थियों को तीन अलग अलग किस्तों में प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा अब तक लगभग 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, 19वीं किस्त फरवरी 2025 के अंत तक जारी की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान इस किस्त को जारी करेंगे।
किसान सम्मान निधि के लिए आवश्यक पात्रता और दस्तावेज़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को भारत का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।इसके अलावा इस योजना का लाभ केवल 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को प्रदान किया जाता है,परन्तु अब सभी किसान इसके पात्र हैं। परन्तु सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। इसके अलावा आवेदन के लिए उम्मीदवार किसानो को निम्नलिखित दस्तावेजो की आवश्यक होती हैं, ये दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- खेत का विवरण
- जमीन के कागजात
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम किसान योजना आवेदन प्रक्रिया
राज्य के जो भी इच्छुक एवं योग्य किसान पीएम किसान योजना के लिए अपने नए आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपकों पीएम किसान योजना की ऑफिशल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर ‘Farmers Corner’ में ‘New Farmer Registration’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद इसमे मागी गई आवश्यक जानकारी जैसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर, और भूमि आदि को भरना होगा।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद आपकों अंक में फॉर्म सबमिट कर देना है।
किसान सम्मान निधि किस्त की स्थिति कैसे जांचें
किसान सम्मान निधि योजना की 19 किस्त की स्थिति कैसे जांचें इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान योजना) की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको ‘Farmers Corner’ में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- सारी जानकारी सबमिट करने के बाद, आपकी किस्त की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
पीएम किसान योजना e-KYC की अनिवार्यता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इसके लिए किसान भाई pmkisan.gov.in पर जाकर OTP आधारित e-KYC कर सकते हैं, या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करवा सकते हैं। e-KYC प्रक्रिया पूरी न करने पर अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
👉 Parivarik Labh Yojana Status: घर बैठे ऐसे करें चेक और तुरंत पाएं लाभ!




