देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र-छात्राओं के लिए एसबीआई की ओर से एक लाभकारी स्कॉलरशिप योजना को चलाया जा रहा है। जिसका नाम एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना है। साथ ही हम आपकों बता दें कि एसबीआई फाउंडेशन की ओर से इस योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है। ऐसे छात्र छात्राएं जो अपने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन सभी को एसबीआई फाउंडेशन की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है।इसके साथ ही एसबीआई फाउंडेशन द्वारा छात्रों के लिए जो एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है।
इसके अंतर्गत कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र ही नहीं बल्कि शीर्ष 100 NIRF-रैंक वाले विश्वविद्यालयों/कॉलेजों, IIT, और IIM के स्नातक, स्नातकोत्तर, के छात्र भी आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आवेदन करने से संबंधित सभी जानकारी, हम आपकों अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करने वाले है,जैसे की पात्रता योग्यता आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, इसके लिए आपको हमारे साथ अंत तक बने रहना होगा।
SBI Asha Scholarship Yojana क्या है
इसके साथ ही एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा छात्रों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में और भी आगे बढ़ाने के लिए एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य खास तौर पर समाज में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाना है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ग और पाठ्यक्रम के अनुसार ₹15000 से लेकर 7.5 लाख रुपए तक का स्कॉलरशिप प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि पहले से लेकर तकनीकी शिक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, इसके अलावा योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप की सहायता राशि सीधा लाभार्थी विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती हैं।
SBI Asha Scholarship Yojana के लाभ
SBI Asha Scholarship Yojana भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा वित्तीय सहायता देने के लिए एक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से आने वाले छात्र छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है, इसमे मिलने वाले लाभ निम्नलिखित प्रकार है।
- इस योजना के तहत छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जिनके पास शिक्षा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
- योजना का लाभ स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के छात्रों को मिल सकता है। इससे बच्चों को प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की पूरी यात्रा में मदद मिलती है।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए ट्यूशन फीस, किताबों की फीस, और अन्य शैक्षिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
- यह योजना समाज के विभिन्न वर्गों (जैसे SC/ST/OBC/EWS) के छात्रों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है, ताकि सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिल सके।
- इस योजना के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा दिया जाता है।
- योजना के तहत, छात्रों को एक निश्चित राशि के रूप में मदद मिलती है, जो उनकी शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होती है।
SBI Asha Scholarship Yojana के लिए पात्रता
SBI Asha Scholarship Yojana के लिए पात्रता निम्नलिखित प्रकार है।
- केवल भारतीय नागरिक इस योजना के लिए पात्र हैं।
- योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने 10वीं/12वीं की परीक्षा पास की हो और जो अब किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा (UG/PG) के लिए दाखिला लेने जा रहे हों।
- छात्र को अपनी शिक्षा के लिए किसी सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से मान्यता प्राप्त कोर्स में दाखिला लेना चाहिए।
- योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो।
- छात्रों को किसी भी प्रकार के डिग्री कोर्स (UG/PG) के लिए आवेदन करने की अनुमति है, जैसे कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, कला, विज्ञान, वाणिज्य आदि।
- छात्र को चयनित कोर्स में कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेना आवश्यक है।
SBI Asha Scholarship Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
SBI Asha Scholarship Yojana आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होती है।
- आवेदक छात्र-छात्रा का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चालू मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
SBI Asha Scholarship Yojana मे आवेदन कैसे करे
SBI Asha Scholarship Yojana में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें होगा।
- सबसे पहले, आपको भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, https://www.sbi.co.in
- इसके बाद आपकों वेबसाइट पर “CSR (Corporate Social Responsibility)” या “Scholarships” सेक्शन में जाएं।
- यहाँ आपको Asha Scholarship Yojana के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी, जैसे पात्रता, शर्तें, आवेदन प्रक्रिया, और अन्य आवश्यक विवरण।
- आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए एक लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण, और बैंक खाते की जानकारी देना होगा।
- आवेदन के साथ कुछ दस्तावेज़ जैसे फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
- फॉर्म भरने के बाद, उसे एक बार अच्छे से चेक कर लें और फिर जमा कर दें।
- चयन प्रक्रिया में यदि कोई साक्षात्कार या परीक्षा होती है, तो आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद, आपको चयनित छात्रों के परिणामों की घोषणा का इंतजार करना होगा।




