लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी के थाना खीरी क्षेत्र में मठियापुरवा (नकहा) चौराहे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोर दार टक्कर हो गई। इस भयानक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हादसे का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि एक युवक करीब 5 फीट ऊपर उछलकर लगभग 10 मीटर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

मृतक की पहचान,घायल युवक की हालत नाजुक

बता दे कि मृतक की पहचान की जा चूकी मृतक की पहचान सरवन भार्गव (पुत्र इतवारी, निवासी बिलरिया, थाना खीरी) के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सरवन लखीमपुर से अपने घर बिलरिया जा रहे थे। तभी सामने से पड़ोसी गांव महराजनगर की ओर से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। दोनों युवक एक ही ग्राम पंचायत के निवासी हैं और उनका थाना क्षेत्र भी खीरी ही है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जब की सरवन भार्गव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की असली वजह बताई जा रही है।इसके साथ ही यह पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर खीरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश उत्सव भव्य नगर कीर्तन में उमड़ा सिख समुदाय

Leave a Comment