गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक प्लेन क्रैश हो गया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 265 यात्रियों की मौत की जानकारी सामने आई है।
अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने देश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में 265 लोगों की जान गई, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानिनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई, जिससे भारी धुएं का गुबार उठता देखा गया।
हादसे के बाद जीवित बचे यात्री की पहचान
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे।
हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे भारी धुएं का गुबार उठता देखा गयाइस भीषण दुर्घटना में केवल एक यात्री जीवित बचा है, जिसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पीएम मोदी का अहमदाबाद दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और उनकी स्थिति की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, वे स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।
इसके साथ ही दुर्घटना के तुरंत बाद से ही भारतीय सेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और NDRF समेत करीब 500 से अधिक कर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। डीएनए जांच के माध्यम से शवों की पहचान की जा रही है, और मृतकों के परिजनों से नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े 👉👉 Trending New: KGMU की कोविड-19 JN.1 उप-वेरिएंट से निपटने की पूरी तैयारियाँ,यहा देखे लेटेस्ट अपडेट