नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों अगर देखा जाए तो समाज में बालिकाओं का आर्थिक विकास अत्यंत आवश्यक है,जिससे कि वे मूलभूत आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर ना रहें। ऐसे में यूपी सरकार ने अपने राज्य की बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है जिसके अन्तर्गत राज्य की बच्चियों को जन्म से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने तक 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि 6 अलग-अलग किस्तों में प्रदान की जाती है।
इसके अलावा सरकार द्वारा प्रदान की गई इस धनराशि का उपयोग बालिकाओं की शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया जा सकता है।तो अगर आप अपनी बालिका की शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए कन्या सुमंगला योजना 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है, तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना क्या से संबंधित सारी महत्पूर्ण जनकारी प्रदान करने वाले है, जैसे की योजना के लाभ पात्रता आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया आदि।
कन्या सुमंगला योजना क्या है
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं उज्जवल भविष्य और अच्छी शिक्षा के लिए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक अलग-अलग स्तर पर असमान किस्तों में कन्याओं को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो कि राज्य की कन्याओं को उचित शिक्षा प्राप्त करने में सहायक प्रदान करेगी। पहले इस योजना के तहत सरकार द्वारा करीब ₹15000 की सहायता राशि प्रदान की जाती थी।
लेकिन अब इसे बढ़ाकर सरकार द्वारा ₹25000/– कर दी गई है।ऐसे गरीब परिवार जो अपनी बेटियों को बोझ समझते हैं और उन्हें जन्म के समय मार देते हैं या उनकी शिक्षा पर रोक लगा देते हैं, ऐसे परिवारों को इस योजना के माध्यम से सही मार्गदर्शन मिलेगा जिससे कि वे बेटियों के प्रति अपनी इस नकारात्मक सोच को बदल सकें। इस योजना से समाज में बदलाव आएगा, लोगों के सोच बदलेंगे और इससे बेटियों का भविष्य उज्जवल होगा।
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य राज्य में लड़कियों के कल्याण को बढ़ावा देना और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, और अन्य सामाजिक पहलुओं में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभ मिलते हैं।
- इस योजना के तहत राज्य सरकार कन्या की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसमें 1st से 12th तक के अध्ययन के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
- कन्या के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं के लिए भी इस योजना में मदद दी जाती है। इसमें टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, और अन्य स्वास्थ्य संबंधित खर्च शामिल हैं।
- कन्या के विवाह के लिए भी इस योजना में सहायता दी जाती है, जिससे उसकी शादी में आर्थिक कठिनाइयों को कम किया जा सके।
- योजना के तहत कन्या को एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाती है, जो विभिन्न चरणों में दी जाती है। जैसे, जन्म के समय, स्कूल में दाखिला, और शादी के समय।
- यह योजना समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग की लड़कियों को विशेष रूप से लाभान्वित करती है, ताकि वे शिक्षा और अन्य सुविधाओं से वंचित न रहें।
- कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य लड़कियों को मुख्यधारा में लाना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें समाज में समान अधिकार और अवसर प्रदान करना है।
Kanya Sumangala Yojana के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना की पात्रता निम्नलिखित हैं।
- योजना का लाभ केवल उन परिवारों को मिलेगा जिनकी लड़की का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य में हुआ हो और उसकी आयु 18 वर्ष से कम हो।
- योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये तक हो।
- आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल लड़कियों को मिलेगा, चाहे वह एकल हो या किसी परिवार में हो।
- योजना में विभिन्न चरणों के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता दी जाती है जैसे कि पहली बेटी के लिए राशि, दूसरी बेटी के लिए राशि, और इसी तरह अन्य किश्तें दी जाती हैं।
Kanya Sumangala Yojana के लिए दस्तावेज
कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
- अभिभावक का आधार कार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बिजली बिल
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर आदि।
Kanya Sumangala Yojana 2025 के तहत आवेदन कैसे करें
Kanya Sumangala Yojana 2025 के तहत आवेदन करने के लिए, आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपकों कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपकों होम पेज पर ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ पर क्लिक करना होगा।

- ‘First Time User- Register Yourself’ विकल्प चुनें।
- निर्देशों को पढ़कर ‘I Agree’ पर टिक करके ‘Continue’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करें।
- प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

- सारी प्रक्रिया होने के बाद आपकों अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
यह भी पढ़े 👉🏻👉🏻Kcc Loan Mafi Yojana सरकार ने किया ऐलान 20 फरवरी से किसानों का पूरा कर्ज होगा माफ,ऐसे उठाये लाभ




