नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों अगर देखा जाए तो आज भी देश में लाखों परिवार ऐसे हैं, जो अपनी गरीबी के चलते समय पर अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले इन परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से UP Samuhik Vivah Yojana की शुरुआत की है। सरकार द्वारा चलाईं जा रही इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब माता-पिता अथवा अभिवावकों को अपनी बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी बेटी की शादी बिना किसी आर्थिक समस्या के अच्छे से कर सकें।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र लाभार्थी बेटियों को उनके विवाह के अवसर पर 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे इन गरीब परिवार पर बेटी के विवाह के दौरान पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सकेगा। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से संबंधित सारी महत्पूर्ण जनकारी प्रदान करने वाले है, इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहना होगा।
UP Samuhik Vivah Yojana 2025
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा जिला स्तर पर समय-समय पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रत्येक जोड़े पर 51,000 रुपए खर्च किए जाते हैं।इसके साथ ही इस योजना के तहत नए शादीशुदा जोड़े को अपनी नई घर गृहस्थी चलाने के लिए।
कन्या के खाते में 35,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त कन्या को विवाह के लिए आवश्यक सामग्री जैसे- बिछिया पायल, बर्तन और कपड़े इत्यादि खरीदने के लिए 10,000 रुपए और सामूहिक विवाह आयोजन पर खर्च के रूप में 6,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
UP Samuhik Vivah Yojana के लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई समूहिक विवाह योजना (Samuhik Vivah Yojana) का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में होने वाली आर्थिक समस्याओं को कम करना है। इस योजना के तहत कई लाभ मिलते हैं।
- इस योजना के तहत, राज्य सरकार गरीब परिवारों को एक निश्चित राशि प्रदान करती है ताकि वे अपनी बेटियों का विवाह कर सकें। यह राशि विवाह में होने वाले खर्चों को कम करने में मदद करती है।
- सरकार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करती है, जिसमें एक साथ कई जोड़े विवाह करते हैं। यह समारोह एक सामाजिक आयोजन बन जाता है और इसके माध्यम से सामाजिक सामूहिकता को भी बढ़ावा मिलता है।
- योजना के तहत विवाह का रजिस्ट्रेशन किया जाता है और संबंधित जोड़े को एक विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, जो भविष्य में कानूनी प्रमाण के रूप में काम आता है।
- यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है, जिससे उन्हें शादी के खर्चे में होने वाली परेशानी से राहत मिलती है।
- इस योजना के अंतर्गत दहेज प्रथा के खिलाफ भी एक पहल होती है, क्योंकि सामूहिक विवाह में दहेज का कोई स्थान नहीं होता और यह एक सादे तरीके से सम्पन्न होता है।
- यह योजना समाज में दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम भी करती है।
UP Samuhik Vivah Yojana की पात्रता
इस योजना की पात्रता निम्नलिखित है।
- लड़कियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- यह आय परिवार के स्रोतों के अनुसार निर्धारित की जाती है।यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के लिए है।
- लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- लड़का और लड़की दोनों की पहले से शादी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन समाज कल्याण विभाग के माध्यम से किया जाता है, और इसके लिए प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
UP Samuhik Vivah Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
UP Samuhik Vivah Yojana के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- रोज़गार प्रमाण पत्र
- विवाह का प्रस्ताव पत्र
- दुल्हन का शैक्षिक प्रमाण पत्र
- रिहायशी प्रमाण पत्र
- रिपोर्ट कार्ड या मेडिकल सर्टिफिकेट
- नगद प्रमाण पत्र अन्य स्थानीय प्रमाणपत्र
UP Samuhik Vivah Yojana Online Registration केसे करे
इस योजना के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले, आपको उत्तर प्रदेश सरकार की संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद “नया रजिस्ट्रेशन” या “ऑनलाइन पंजीकरण” का विकल्प चुनें। इसके बाद पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- पंजीकरण फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी।
- पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद, आवेदन पत्र को ध्यान से जांचें और फिर सबमिट कर दें।
- पंजीकरण सफलतापूर्वक होने के बाद आपको एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी। इस संख्या का उपयोग आप भविष्य में स्थिति चेक करने के लिए कर सकते हैं।
- यदि आपका पंजीकरण सफल होता है, तो सरकार आपके द्वारा चयनित दिन पर सामूहिक विवाह का आयोजन करेगी, और आपको मदद प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉🏻👉🏻UP Boring Online Registration 2025: सरकार दे रही है निशुल्क बोरिंग लगवाने की सुविधा, जाने कैसे करना होगा आवेदन