आपकी जानकारी के लिए आपकों बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार द्वारा सेवायोजन पोर्टल का संचालन किया गया है, यह पोर्टल उत्तर प्रदेश रोजगार विभाग के द्वारा संचालित किया जाता है। सेवायोजन पोर्टल के द्वारा प्रदेश भर में संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती की जाती है।
इसके अलावा अलग-अलग एजेंसियों और निगमों के द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर समय-समय पर रिक्त पदों पर आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों एवं कार्यालय में कुछ कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्स व संविदा के आधार पर की जाती है।
इसमें अगर देखा जाए तो सबसे अधिक भर्तीया माध्यमिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीयों लिया भर्ती है, उसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम विभाग में रोडवेज परिचालक और चालक कर्मचारी की भर्ती , महिला कल्याण विभाग , बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा अन्य कई विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।
उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल क्या है
उत्तर प्रदेश रोजगार विभाग के द्वारा सेवायोजन पोर्टल का संचालन किया जा रहा है, ऐसे अभ्यर्थी जो यूपी में संविदा और आउटसोर्स के आधार पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।इसके अलावा उच्चतम कोर्स और डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपकों कई सारे फायदे प्रदान किए जाते है, जिसकी जानकारी हम आपकों अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करने वाले है, इसके लिए आपकों हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहना होगा।
सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपकों निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- खुद का फोटो
सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें?
सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपकों निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपकों उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाना होगा।
- वहा पर आपकों “New Account” का एक आप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपकों क्लिक कर देना है, अगर आप नौकरी को खोज रहें हैं तब आपको “Are You A Job Seeker” को सेलेक्ट कर लेना है, और अगर आप एक नियोक्ता हैं, तो “Employer” को सेलेक्ट करें।
- इसके आपके सामने आपका फॉर्म खुल जायेगा, इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाती हैं, जिसे आपको भरना होगा, जेसे पूरा नाम, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, लिंग, यूजर आईडी और पासवर्ड को सही से दर्ज करके चेक बॉक्स को चेक कर देना है। कैप्चा भरने के बाद Verify Aadhar No” के बटन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नम्बर को वेरीफाई करना हैं, इसके लिए ओ टी पी भेजें पर क्लिक करें, आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आयेगा, उस ओटीपी को दर्ज करके “प्रविष्ट करें” बटन को क्लिक कर दे।
- इतना करने के बाद आपका सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण (registration) हो जाता हैं, अब आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें 👉🏻👉🏻Shramik Sulabh Awas Yojana 2025: श्रमिक सुलभ योजना के लिया 1,50,000 रुपए के नए आवेदन शुरू, यहा देखे पूरी जानकारी