नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपकों बता दें कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्बारा देश की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। यदि आपके घर एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को लेकर चिंतित है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नही है। क्योंकि सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य में पढ़ाई व शादी में होने वाले खर्चे की पूर्ति के लिए ही इस सुकन्या योजना का शुभारंभ किया गया है।
यदि आप अपनी बिटिया की भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना 2025 में खाता खुलवाना चाहते हैं, और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए इस योजना से संबंधित सारी महत्पूर्ण जनकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करने वाले है,इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ना होगा।
उत्तर प्रदेश सुकन्या समृद्धि योजना 2025
केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना कि शुरुआत की गई हैं,इस योजना के अंतर्गत बेटियों के भविष्य में पढ़ाई, उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्चे को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है,जिससे कि माता पिता अपने बेटियों की भविष्य की चिंता से मुक्त होकर उनका पालन पोषण अच्छे से कर सके। भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत शुरू की गई यह एक लाभकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत माता पिता के द्वारा अपनी कन्या का निवेश खाता खोला जाता है।
जिसमें प्रतिवर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का निवेश किया जाता हैं। इस समय सुकन्या खाते में जमा की गई राशि पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है। यदि आप भी इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हमारे इस लेख को पूरा पढ़ना होगा।
UP Sukanya Samridhi Yojana के लाभ
इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ निम्नलिखित प्रकार है।
- Sukanya Samridhi Yojana में बैंक की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है, जो इस समय 7.6% (साल 2023 के लिए) है। यह ब्याज दर समय-समय पर बदल सकती है, लेकिन यह एक आकर्षक दर है।
- इस योजना के तहत निवेश पर 80C के तहत कर की छूट मिलती है। इसके अलावा, खाता खोलने पर जो ब्याज मिलता है, उस पर भी टैक्स मुक्त होता है।
- यह योजना लड़कियों के शिक्षा और विवाह के लिए भविष्य में एक अच्छा कोष जमा करने का अवसर देती है।
- इसमें कंपाउंड ब्याज मिलता है, जो जमा की गई राशि पर हर साल बढ़ता जाता है, जिससे लंबी अवधि में जमा राशि में वृद्धि होती है।
- इस योजना में न्यूनतम ₹250 प्रति वर्ष और अधिकतम ₹1,50,000 प्रति वर्ष तक का निवेश किया जा सकता है।
- इस योजना में खाता खोलने के लिए सामान्य दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, और फॉर्म 60/61 की आवश्यकता होती है।
- खाता तब तक सक्रिय रहेगा जब तक लड़की की उम्र 21 वर्ष न हो जाए। इसके बाद, खाता पूर्णतः बंद किया जा सकता है या निकासी की जा सकती है।
- 18 वर्ष की उम्र के बाद बेटी की शिक्षा या विवाह के लिए कुछ विशेष परिस्थितियों में निकासी की अनुमति होती है।
UP Sukanya Samridhi Yojana की पात्रता
उत्तर प्रदेश सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता कुछ इस प्रकार है।
- इसका लाभ केवल योजना केवल लड़कियों के लिए है।
- लड़की का जन्म 2 दिसंबर 2003 के बाद हुआ हो, तभी उसे इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना में निवेश 10 साल की आयु तक किया जा सकता है, यानी आप अपनी बेटी के 10 साल का होने से पहले खाता खोल सकते हैं।
- यह योजना भारतीय नागरिकों के लिए है, और माता-पिता या कानूनी अभिभावक इस खाते को खोल सकते हैं।
- प्रत्येक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए खाता खोला जा सकता है। यदि परिवार में जुड़वा लड़कियां होती हैं, तो उन्हें तीन खातों का लाभ मिल सकता है।
- खाता खोलने के लिए लड़की की आयु 0 से 10 साल के बीच होनी चाहिए।
UP Sukanya Samridhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
UP Sukanya Samridhi Yojana के तहत खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- माता पिता का आधार कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक या डाकघर द्वारा मांगे गए दस्तावेज।
- पासपोर्ट साइज फोटो
UP Sukanya Samriddhi Yojana खता कैसे खोले
UP Sukanya Samriddhi Yojana, खाता खोलने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें।
- संबंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाएं और Sukanya Samriddhi Yojana के लिए खाता खोलने के फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।
- न्यूनतम जमा राशि (₹250) जमा करें। यह खाता खोलने के लिए जरूरी है। अधिकतम जमा सीमा ₹1.5 लाख प्रति वर्ष होती है।
ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया
- यदि आपका बैंक इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है, तो आप ऑनलाइन भी खाता खोल सकते हैं। आपको बैंक की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपकों एक खाता नंबर प्राप्त होगा, और आपका खाता चालू हो जाएगा।
- आप नियमित रूप से इस खाते में पैसे जमा कर सकते हैं और ब्याज का लाभ ले सकते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित होता है।
यह भी पढ़ें 👉🏻👉🏻UP Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2025: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को मिलेगी आर्थिक सहायता,ऐसे करें आवेदन