लखीमपुर के नीमगांव थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ड्यूटी से लौट रहे एक 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गन्ने के खेत में मिला। मृतक की पहचान गौतम पुत्र मिट्ठू लाल के रूप में हुई है, जो लखीमपुर के टंडन नर्सिंग होम में कार्यरत थे।
सड़क किनारे गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव
लखीमपुर के नीमगांव थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे गन्ने के खेत में मिला। शुक्रवार सुबह परसेहरा गांव के ग्रामीणों ने शौच के लिए जाते समय शव देखा और तत्काल मृतक के पिता को सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद परिवार में शोक छा गया।
गौतम की मां शांति देवी से मिली जानकारी के अनुसार गौतम सुबह साइकिल से लखीमपुर अस्पताल में अपनी ड्यूटी के लिए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि गौतम मोबाइल फोन नहीं रखते थे, इसलिए परिवार को लगा कि देर होने के कारण वह लखीमपुर में ही रुक गए होंगे, इस लिए उनकी खोज बिन नही की गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। युवक की मौत की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
पिता मिट्ठू लाल ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गौतम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी सरिता, 10 वर्षीय बेटी अंजलि और 5 वर्षीय बेटा अनुराग हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच जारी है।नीमगांव थाना प्रभारी आदित्य कुमार मौर्य ने जानकारी दी कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और परिजनों की ओर से किसी प्रकार की रंजिश की आशंका नहीं जताई गई है।
वहा मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गौतम शराब का सेवन करते थे। ग्रामीणों के बीच यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अधिक शराब पिन कर नशे के कारण उनकी मौत हुई होगी।
यह भी पढ़े 👉👉फार्मर रजिस्ट्री में लखीमपुर टॉप-5 में शामिल: डीएम ने कृषि कार्मिकों से संवाद कर किया उत्साहवर्धन




